हाथ ठेला फुटकर फल व्यवसायी यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित

सर्वसम्मति से कमलेश गुर्जर बने अध्यक्ष, सलमान मेवाफरोश को मिली सचिव की जिम्मेदारी

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। हाथ ठेला फुटकर फल व्यवसायी यूनियन, चित्तौड़गढ़ की बैठक रविवार को खरडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्विरोध नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। यूनियन के सभी सदस्यों ने एकमत से पदाधिकारियों का चयन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

पूर्णिमा के अवसर पर सायं 5 बजे आयोजित बैठक में संरक्षक पद पर हुसैन भाई, अध्यक्ष पद पर कमलेश गुर्जर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नाथूलाल खटीक, सचिव पद पर सलमान मेवाफरोश तथा सहसचिव पद पर रमेश अहीर को निर्विरोध मनोनीत किया गया।

इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर नियाज भाई, कुरबान भाई, मुकदर भाई, वसीम भाई एवं दिनेश खटीक (गोलप्याऊ) को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं देवकिशन चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा भवानी शंकर रेगर को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष देवकिशन चौधरी ने बताया कि बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि प्रत्येक पूर्णिमा पर मासिक बैठक आयोजित कर व्यवसायियों की समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सभी फल व्यवसायियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, एक-दूसरे का सहयोग करने एवं संगठन की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया गया।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती एवं व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्नेहभोज के साथ हुआ।

इस अवसर पर उदयलाल, दिनेश, चंपालाल, दीपक, मनीष छीपा, दिनेश खटीक, अंतिम जैन, मुकेश रेगर, नरेश सिंधी, रामेश्वर जाट, प्रेम सालवी, पूरण सालवी, इंदर, अरविंद, शेरखान, गंगाराम मीणा, करण भोई, मांगीबाई, टीना भोई, यूनूस भाई, राजू अहीर सहित बड़ी संख्या में फुटकर फल व्यवसायी उपस्थित रहे।