Homeभीलवाड़ाभाजपा के कार्यकर्ता मोदी के लक्ष्य को पूरा करने में पूरी जिम्मेदारी...

भाजपा के कार्यकर्ता मोदी के लक्ष्य को पूरा करने में पूरी जिम्मेदारी से काम करें: सेन

भाजपा के कार्यकर्ता मोदी के लक्ष्य को पूरा करने में पूरी जिम्मेदारी से काम करें: सेन
:- टिफिन कार्यक्रम आयोजित, स्थापना दिवस को लेकर आवश्यक बेठक आयोजित
 राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री ननरेन्द्र मोदी तथा प्रदा स्तरीयसंगठन के द्वारा तय 400 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी जिम्मेदारी से आगामी दिनों लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही भाजपा के केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पंहुचा कर शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जीवन मे उतारते हुए भारतीय जनता पार्टी का हर कार्येकर्ता अपने अपने घरों पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाने की बात कोटड़ी मण्डल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने कही। शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के आव्हान पर प्रदेश में चलाए जा रहे टिपिन बैठक कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के निर्देशानुसार एवं कोटडी मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद सेन की अगुवाई में कोटडी मंडल के कोटडी, रेड़वास, बडला, बनकाखेड़ा, सवाईपुर, सातोला का खेड़ा, उदलियास, रीठ, लसाड़िया, बीरधोल ग्राम पंचायतों के सभी बूथों पर टिपिन बैठको का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे आगामी लोकसभा चुनावों पर चर्चा की गई तथा मोदी के संकल्प अबकी बार 400 पार के नारे को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने का आव्हान किया गया। मण्डल में बैठको में मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, वरिष्ठ नेता धर्मचंद जीनगर, नगर अध्यक्ष निर्मल लोढ़ा, जिला परिषद सदस्य भवर लाल जाट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जाट, सरपंच शिवराज जाट, कैलाश तिवाड़ी, महामंत्री राघव आचार्य, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सीताराम रायका, रामनारायण जाट, बूथ अध्यक्ष शिवलाल सुथार, देबी लाल जाट, युवा मोर्चा महामंत्री गिलु सिंह राणावत, महेंद्र जाट, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हीरा लाल जाट, देवराज जाट सहित सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES