Homeराजस्थानअलवरचुरारी में ब्राह्मण समाज की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, सामाजिक कुरीतियों को...

चुरारी में ब्राह्मण समाज की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, सामाजिक कुरीतियों को त्यागने एवं समाज सुधार के संबंध में हुई चर्चा

Published on

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|ब्राह्मण समाज की जिला स्तरीय बैठक रविवार को गांव चुरारी में आयोजित की गई। बैठक में संत हरेंद्रानंद सरस्वती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के अट्ठाईसा अध्यक्ष कम्पोटर शर्मा ने की। इस अवसर पर समाज सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा की गई। बैठक में जिले भर से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर की गई। बैठक के दौरान समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को त्यागने के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक में ब्राह्मण समाज के हिंडौन तहसील अध्यक्ष अशोक शर्मा, हिंडौन नगर अध्यक्ष बासुदेव शर्मा, अट्ठाईसा अध्यक्ष कम्पोटर शर्मा, हिंडौन परशुराम ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश चंद चतुर्वेदी, चौवीसा ब्राह्मण अध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा, सूरौठ नगर अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, सूरौठ तहसील अध्यक्ष राम सतीश शर्मा, तहसील महामंत्री वेद प्रकाश शर्मा, मठ मंदिर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम पंडा, बबलू शर्मा चुरारी, राजेंद्र चतुर्वेदी सूरौठ, राधा रमन शर्मा , देवकीनंदन शर्मा जटवाड़ा गुलाब शर्मा, पवन शर्मा सीतापुर, शशिकांत शर्मा महू, ललित शर्मा, रमेश पाठक जेवर, नरोत्तम शर्मा रारा सहित करौली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्राह्मण समाज के लोगों ने सामाजिक समरसता एवं समाज सुधार के संबंध में विचारों विमर्श किया। मंच संचालन रमन कटारा ने किया। बैठक में समाज के लोगों यूजीसी के नए नियमों का पुरजोर विरोध किया तथा केंद्र सरकार से यूजीसी के नियमों को वापस लेने की मांग की। बैठक में वक्ताओं ने शिक्षा एवं रचनात्मक कार्यों पर ध्यान देने की बात कही।

Latest articles

पुष्कर कलश यात्रा में चेन स्नैचिंग से हड़कंप, पांच महिलाएं बनीं शिकार; सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|धार्मिक नगरी पुष्कर में सोमवार को सनातनियों का महाकुंभ होगा...

हाईकोर्ट के पारित आदेश के बाद भी 87 कॉलोनियां अधर में, – आज 22 फरवरी को सड़कों पर उतरेगा जनसैलाब-प्रशासन की चुप्पी पर बड़ा...

शिवराज बारवाल मीना जयपुर/सांगानेर । स्मार्ट हलचल|राजधानी जयपुर के सांगानेर प्रताप नगर योजना क्षेत्र की...

आरटीआई में सूचना देने से इनकार : अनुसंधानाधीन प्रकरण का हवाला-30 दिन में अपील का विकल्प

शिवराज बारवाल मीना - रोजनामचा व सीसीटीवी फुटेज नहीं देने पर उठे सवाल-15 दिन में...

देवली–उनियारा (097) की अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित-कुल 2,94,090 मतदाता दर्ज

शिवराज बारवाल मीना टोंक/उनियारा।स्मार्ट हलचल|भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01.01.2026 के संदर्भ में...

More like this

यादव महासभा की बैठक में सामाजिक कुरीतियों पर लिए अहम निर्णय

बानसूर। स्मार्ट हलचल|कस्बें के श्री कृष्ण (यादव) छात्रावास में रविवार कों महंत अरुण भारती...

थाना गोटन की बड़ी कार्रवाई:, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत 409.9 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा जब्त

कीमत लगभग 61.50 लाख रुपये। मेड़ता रोड एजाज़ अहमद उस्मानी। स्मार्ट हलचल|मेड़ता रोड के निकटवर्ती थाना...

राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाये जिलाअध्यक्ष ढाका

भीनमाल ।स्मार्ट हलचल|अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर राजस्थानी भाषा को भारतीय संविधान की...