भरत देवड़वाल
जनता में आक्रोश आगामी दिनों में उतरेंगे सड़कों पर
सांगानेर।स्मार्ट हलचल|सांगानेर और बगरू विधानसभा क्षेत्र की 86 कॉलोनीयों के निवासियों ने अपने आशियाना बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया है। आज शिवम मैरिज गार्डन में आयोजित मीटिंग में 800 से 900 महिला पुरुष और प्रभावित कॉलोनीयों के लोगों ने भाग लिया।संघर्ष समिति संयोजक रामप्रसाद ढाकां व, अध्यक्ष रघुनंदन सिंह हाड़ा सचिव परशुराम ने बताया की मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुसार, आगामी 08 मार्च को शांतिपूर्वक मार्च निकाला जाएगा और धरना और घेराव की कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री इस जनहित मामले में गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो जन आंदोलन होगा, टोंक रोड को जाम किया जाएगा, विधानसभा का घीराव किया जाएगा, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव किया जाएगा और किसी भी रूप में आंदोलन अपने आशियाना बचाने के लिए किया जाएगा।
लोगों का आरोप है कि सरकार संवैधानिक और मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है और लाखों लोगों को बेघर करके सड़क पर आने को मजबूर कर रही है। उनका कहना है कि सांगानेर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अदानी को दिए जाने के बाद इसकी सीमा और क्षेत्र को बढ़ाया जाएगा, जिससे इन कॉलोनीयों को अदानी को दिया जाना संभावित है।
लोगों ने मांग की है कि सरकार इन कॉलोनीयों को वैध घोषित करे और इनके निवासियों को उनका हक दिलाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे, इस दौरान नियमन हेतु संघर्ष समिति अध्यक्ष रघुनंदन सिंह हाडा, महासचिव परशुराम चौधरी, संयोजक राम प्रसाद ढाका (गौरव सेनानी) विधिक सलाहकार अशोक कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ विष्णु कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर लाल पुनिया, सचिन राजेंद्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह चौधरी, मीडिया प्रभारी भरत लाल मीणा सहित समिति पदाधिकारियों के साथ हजारों की तादाद में महिला पुरुषों ने मीटिंग में शामिल होकर सरकार के प्रति कड़ा आक्रोश व्यक्त किया आगामी दिनों में सड़कों पर उतरने व चक्का जाम सहित कई प्रकार जन आंदोलन खड़ा करने की सभी की आपसी सहमति बनी।










