देवली-उनियारा के 6 कस्बों में बनेंगे किसान विश्राम स्थल, 32.24 लाख स्वीकृत

——> विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर कृषि विपणन बोर्ड से मिली मंजूरी, 20 हजार किसानों को मिलेगा लाभ।

महेंद्र कुमार सैनी

नगर फोर्ट देवली-स्मार्ट हलचल/उनियारा विधानसभा क्षेत्र के 6 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर किसान विश्राम स्थल बनाए जाएंगे। इसके लिए राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 32.24 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर यह स्वीकृति मिली है। बनेठा, ककोड़, पलाई, खोहल्या, धुँआकला व नगरफोर्ट में इन विश्राम स्थलों का निर्माण होगा।
विधायक गुर्जर ने सीएम भजनलाल शर्मा और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का आभार जताया। कृषि विपणन बोर्ड जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू करवाएगा। इन विश्राम स्थलों के बनने से क्षेत्र के करीब 20 हजार किसानों व ग्रामीणों को धूप-बारिश में ठहरने की सुविधा मिलेगी। यह राज्य सरकार की अन्नदाताओं के लिए महत्वपूर्ण पहल है।