राजस्थानी खत्री अरोड़ा समाज की समीक्षा बैठक राष्ट्रीय शिक्षा प्रोत्साहन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 14 को

भीलवाड़ा, 3 जून।
स्मार्ट हलचल।राजस्थानी अरोड़ा खत्री सर्वोच्च समिति के तत्वावधान में 14 जून 2026 को भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शिक्षा प्रोत्साहन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह “शिक्षा का महाकुंभ–2026” को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन स्थल, आवास व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस अवसर पर सर्वोच्च समिति एवं शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने भीलवाड़ा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा आयोजन की तैयारियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण एवं बैठक में सुरेन्द्र पोपा (अजमेर), डॉ. अनिल बत्रा (जोधपुर), विजयराज आडवाणी (जोधपुर), शलभ अरोड़ा (मंदसौर), राधेश्याम अरोड़ा एवं मनोज अरोड़ा (पीपाड़), देवाशीष अरोड़ा (जोधपुर), श्याम अरोड़ा (अजमेर), जयेश अरोड़ा (जोधपुर), हरीश अरोड़ा एवं आकाश अरोड़ा (अजमेर) सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में भीलवाड़ा अरोड़ा समाज के गणमान्य सदस्य एवं महिला शक्ति ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं प्रतिभाओं के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
समिति के अध्यक्ष कैलाश अरोड़ा (एडवोकेट) ने सभी अतिथियों एवं समाज जनों का आभार व्यक्त किया।