तेरापंथ सभा में घेवरचंद बाबेल और युवक परिषद में अंकित मेहता अध्यक्ष निर्वाचित

(दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल।श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महासभा के निर्देशानुसार स्थानीय तेरापंथ सभा के वर्ष 2026 – 28 द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुये। जिसमें घेवर चंद बाबेल को सर्व समिति से अध्यक्ष और
युवक परिषद अध्यक्ष पद के लिए अंकित मेहता का चयन किया गया।
बाबेल इससे पूर्व स्थानीय सभा के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं, उन्हें इस पद के दायित्व निर्वहन का गहन अनुभव है ,जिसका लाभ समाज को अवश्य ही प्राप्त होगा ।
स्थानीय कालू कल्याण कुंज में आयोजित साधारण सभा की बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी कैलाश मेहता व दिनेश बाफना ने अध्यक्ष पद हेतु नाम आमंत्रित किया उपस्थित सदस्यों ने केवल एक ही नाम का प्रस्ताव किया ।समय सीमा समाप्त हो जाने तक दूसरा कोई नाम नहीं आने से चुनाव अधिकारियों ने श्री बाबेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया ।नव निर्वाचित अध्यक्ष बाबेल ने अपने प्रति पूरे सदन द्वारा व्यक्त किये विश्वास के प्रति आभार प्रकट किया तथा सभी से पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की ।इसी के तुरंत पश्चात स्थानीय युवक परिषद के भी नवीन कार्यकाल के लिए चुनाव संपन्न हुये जिसमें अंकित मेहता अध्यक्ष चुने गए ।