पंडित त्रिलोक वशिष्ठ अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष अवार्ड से हुए सम्मानित 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल।गांव बाई जट्ट निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित त्रिलोक वशिष्ठ को अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष अवार्ड से नवाजा गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में मां भुवनेश्वरी ज्योतिष वास्तु संस्थान में आयोजित हुए इंटरनेशनल ज्योतिष वास्तु अधिवेशन में पंडित वशिष्ठ को पंडित जी डी वशिष्ठ, कामाख्या बाबा अनिल त्यागी, डॉक्टर संतोष भार्गव व डॉक्टर अविनाश सुखंडे ने अवार्ड एवं पुरस्कार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। पंडित त्रिलोक वशिष्ठ को अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर सूरौठ क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।