मेडता रोड-मेडता सिटी रेलखण्ड के मध्य आरयूबी निर्माण कार्य,रेलसेवाएं रद्द रहेगी

मेड़ता रोड
एजाज़ अहमद उस्मानी।

स्मार्ट हलचल।उत्तर पश्चिम रेलवे के मेडता रोड-मेडता सिटी रेलखण्ड के मध्य समपार फाटक संख्या 09 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रद्द रहेगी:-

1. गाडी संख्या 74801, मेडता सिटी-मेडता रोड रेलसेवा दिनांक 06.06.26 से 09.06.26 तक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 74802, मेडता रोड- मेडता सिटी रेलसेवा दिनांक 06.06.26 से 09.06.26 तक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 74811, मेडता सिटी-मेडता रोड रेलसेवा दिनांक 06.06.26 से 09.06.26 तक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 74812, मेडता रोड- मेडता सिटी रेलसेवा दिनांक 06.06.26 से 09.06.26 तक रद्द रहेगी।