शहर काज़ी हाजी आबिद हुसैन साहब के मुख्य आतिथ्य एवं मुस्लिम वक़्फ़ कमेटी सदर सलीम चाचा की अध्यक्षता व गणमान्य मेहमानों की मौजूदगी में कुल की रस्म अदा, मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गई दुआएं*
निम्बाहेड़ा, 5 जून 2026
(ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल।हज़रत केली वाले बाबा रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स मुबारक का समापन गुरुवार को अत्यंत अकीदत, एहतराम और रूहानियत भरे माहौल में संपन्न हुआ। उर्स के अंतिम दिन दरगाह शरीफ़ पर कुल की रस्म, फ़ातिहा ख़्वानी, चादर शरीफ़ पेश करने तथा सामूहिक दुआओं का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के अनेक स्थानों से पहुंचे अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।
उर्स के समापन समारोह में शहर काज़ी हाजी मोहम्मद आबिद हुसैन साहब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निम्बाहेड़ा मुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर सलीम चाचा ने की, जबकि पूर्व पार्षद खालिद खान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह में ऑल इंडिया हज कमेटी के सदस्य हाजी अब्दुल्लाह खान, मशहूर व मारूफ़ शायर वसीम इरफानी,हज खिदमत कमेटी अध्यक्ष अख्तर पटेल,रशीद खान एवं राजा मेवाफरोश (उस्ताद) ने सरपरस्त के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।
इस अवसर पर सलीम पठान, नासिर खान, हाजी कालू बा, बाग वाली मस्जिद के इमाम ज़ीशान साहब, संपादक रियाज खान,मुस्ताक भाई पत्रकार (नीमच), कालू बाबा (छोटी सादड़ी), अनीस शेख़, शकील गोरी,अज़ीज़ बाबा, जलील बाबा, इमरान बाबा, ज़ाहिद बाबा जावरा,बाबा एवं शेरू बाबा (सनवाड़ शरीफ़) सहित अनेक गणमान्य मेहमान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कुल की रस्म में शरीक होने पहुंचे सभी अतिथियों एवं मेहमानों का उर्स कमेटी द्वारा साफा बंधवाकर एवं पुष्पमालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अतिथियों ने दरगाह शरीफ़ पर हाज़िरी देकर प्रदेश एवं देश में अमन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।
उर्स के दौरान सूफी संतों की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि औलिया-ए-किराम की तालीमात इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे, सहिष्णुता और खिदमत-ए-खल्क़ का पैगाम देती हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर हज खिदमत कमेटी के सदर मतलूब अजमेरी, रोशन अली बाबा साहब उर्स कमेटी के सदर सादिक हुसैन, कैशियर अयाज खान एवं नायब सदर जाकिर खान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वहीं केली वाले बाबा उर्स कमेटी के सदर हाजी अमीन खान जागीरदार, सचिव इमरान खान, जॉइंट कैशियर नासिर हुसैन मंसूरी, नायब सदर जमील खान उर्फ भाया भाई एवं हुसैन खान के नेतृत्व में संपूर्ण आयोजन की व्यवस्थाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं।
समारोह में कमेटी के सदस्य शराफत मेवाफरोश, मोहसिन खान, इरफान खान, शफी मेवाफरोश, सद्दाम खान, हैदर मेव, असलम नियारगर, गुलजार खान, एहसान, रेहान खान, यासीन खान, वसीम उर्फ पोता, लियाकत मेवाफरोश, दरगाह खादिम साबिर रहमानी, रईस खान, शाहिद खान (प्रतापगढ़), वहीद खान एवं शादाब खान सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद एवं समाजजन मौजूद रहे।
दरगाह शरीफ़ पर पेश की गई चादर शरीफ़, कुल की रस्म और सामूहिक दुआओं के साथ उर्स मुबारक का गरिमामय समापन हुआ। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने मुल्क में अमन-ओ-अमान, कौमी एकता, भाईचारे, खुशहाली और मानव कल्याण की दुआ करते हुए हज़रत केली वाले बाबा की बारगाह में अपनी अकीदत पेश की।
उर्स के समापन अवसर पर दरगाह परिसर देर तक इबादत, ज़िक्र, दुआ और रूहानियत के माहौल से सराबोर रहा तथा अकीदतमंद औलिया-ए-किराम की बरकतों और दुआओं का सौगात लेकर अपने घरों को रवाना हुए।
