गुलाबपुरा ।
हुरड़ा तहसील माहेश्वरी सभा के निर्वाचन सर्वसम्मति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। सभा के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने से समाजजनों में हर्ष का माहौल रहा। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अरविन्द कुमार सोमानी को अध्यक्ष एवं अशोक अजमेरा को मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष रामगोपाल काहल्या, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण तोषनीवाल, संगठन मंत्री राधेश्याम जागेटिया, संयुक्त मंत्री अशोक कुमार डाड व जिला प्रतिनिधि के रूप में बसन्तीलाल काल्या, दिनेश तोषनीवाल, शिवकुमार काष्ट, संजय राठी, मुकेश काहल्या एवं बालकृष्ण झंवर का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। साथ ही हुरडा तहसील माहेश्वरी सभा के संरक्षक बसन्तीलाल काल्या ने सभी को बधाई देते हुए समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में माहेश्वरी समाज संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी। निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने में चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिड़ला, कृष्ण गोपाल राठी एवं रामकिशन सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं जिला पर्यवेक्षक प्रमोद डाड एवं अशोक बिड़ला के मार्गदर्शन में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।
साथ ही नगरपालिका गुलाबपुरा निवर्तमान चेयरमैन सुमित काल्या ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला साफा पहनाकर बधाई दी। समाजजनों ने नवनिर्वाचित टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए चुनाव अधिकारियों एवं जिला पर्यवेक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के विकास, एकता एवं संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ सभी ने मिलकर समाजहित में कार्य करने का विश्वास जताया।
हुरडा तहसील माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार लड्ढा ने आभार व्यक्त किया। साथ ही उक्त कार्यक्रम में संरक्षक बसन्तीलाल काल्या, जिला संयुक्त मंत्री दिनेश तोषनीवाल, सत्यनारायण तोषनीवाल, सूरजकरण लड्डा, कृष्ण कुमार गगड,़ मनोज तोषनीवाल, शिवकुमार काष्ट, कृष्णगोपाल कोगटा, दीपक ईनाणी, सत्यनारायण लड्ढा, राधेश्याम नौलखा, हनुमान प्रसाद, कैलाश लड़ा, शिवप्रसाद पोरवाल, बालमुकुंद मोदी, विनोद कुमार जैतलिया, सत्यनारायण काष्ट, सुनील तोषनीवाल, संजय राठी, रामप्रसाद भूतडा, रामकिशोर चंडक, राधेश्याम ईनाणी, गोपाल काल्या, शांतिलाल जागेटिया, राधेश्याम जागेटिया, गोवर्धनलाल अजमेरा, अशोक अजमेरा, दुर्गालाल मालपानी, महेंद्रकुमार सोनी, रामकुमार सोमानी, रामगोपाल सोमानी, रामगोपाल काहल्या, मुकेश काहल्या, प्रदीप कुमार सोनी, कैलाशचंद्र सोनी, केदारमल सोमानी, राधेश्याम काष्ट, विष्णु कुमार असावा, केदारमल लड़ा, अशोक कुमार डाड, सत्यनारायण डाड, बालकिशन झंवर, राजेश नवाल, गोवर्धन लाल सोडाणी, गणेश काबरा, कैलाशचंद्र लड़ा, अनिल कुमार लड्डा, अशीष लड्ढा आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे