मंगरोप@मुकेश खटीक।कस्बे के सदर बाजार क्षेत्र में पिछले छह माह से पेयजल संकट बना हुआ है।सहकारी समिति के सामने जलापूर्ति लाइन का वॉल क्षतिग्रस्त होने से घरों तक गंदा और दूषित पानी पहुंच रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग केवल अस्थायी मरम्मत कर औपचारिकता निभा रहा है।ग्रामीण सुनीतादेवी,संगीतादेवी ने बताया कि विभाग द्वारा दो बार प्लास्टिक पाइप लगाकर मरम्मत की गई,लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पाइप बार-बार टूट जाता है।इससे मिट्टी और गंदगी पेयजल लाइन में मिल रही है तथा लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त स्थान पर मजबूत लोहे की पाइप लगाकर स्थायी समाधान किया जाए।लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
