बद्री लाल माली
गुरला:-स्मार्ट हलचल।अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के प्रदेश युवा संरक्षक मण्डल में बाबु सिंह राणावत मनोनीत होने पर समाज बंधुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस गौरवमयी नियुक्ति पर समाज में हर्ष की लहर है। आगमन पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं और प्रबुद्ध जनों ने साफा पहनाकर, और का आत्मीय स्वागत किया।
इन प्रमुख समाज बंधुओं ने किया सम्मान:कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से संस्थान के प्रदेश युवा अध्यक्ष कांता कंवर कारोई सहसचिव भगवती कंवर सांखला नारी शक्ति सेवा संस्थान की जिला अध्यक्ष मंजू कंवर पूर्व जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट उदय सिंह कारोई तथा अन्य कई गणमान्य नागरिकों और मातृशक्ति ने उपस्थित रहकर मान-सम्मान बढ़ाया और बधाई प्रेषित की।
