न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय ग्रामीण) के वरिष्ठ पत्रकार भरत देवड़वाल राजस्थान प्रदेश सचिव मनोनीत

जयपुर/न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय ग्रामीण) ने वरिष्ठ पत्रकार भरत देवड़वाल को राजस्थान प्रदेश का सचिव नियुक्त किया है।स्मार्ट हलचल।संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.एल. शर्मा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्रामीण जगदीश मीणा ने भरत लाल मीणा (देवड़वाल) निवासी बाढ़ छोरिया, सुनारा, निवाई को राजस्थान प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत करते हुए नियुक्ति पत्र क्रमांक 105/2026 जारी किया। नियुक्ति पत्र दिनांक 6 जून 2026 को जारी हुआ।

नियुक्ति पत्र में भरत देवड़वाल की पत्रकारिता के प्रति विश्वास एवं सराहनीय कार्य को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। संघ को पूर्ण विश्वास है कि वे संगठन का कार्य शासन-प्रशासन के नियमों के अनुसार ईमानदारीपूर्वक करेंगे।

इस नियुक्ति पर प्रदेश भर के पत्रकार समाज के लोगों ने भरत देवड़वाल को बधाइयां दी हैं। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.एल. शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्रामीण जगदीश मीणा और प्रदेश महामंत्री देवीलाल बैरवा का आभार व्यक्त किया है।