स्मार्ट हलचल|इंडियन योगा एसोसिएशन, उदयपुर चैप्टर सचिव डॉ. मीना बाबेल ने बताया कि एसोसिएशन की सदस्य श्रीमती सीमा कुमावत द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिरण मगरी, उदयपुर में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की लगभग 350 छात्राओं एवं शिक्षकों को सूक्ष्म व्यायाम, योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया।
योग सत्र के दौरान नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई तथा तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु जी ने श्रीमती सीमा कुमावत का उपरणा ओढ़ाकर आभार व्यक्त किया एवं ऐसे आयोजनों को छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु अत्यंत उपयोगी बताया।
