Homeभीलवाड़ाचलती कार बनी आग का गोला, मचा हड़कंप

चलती कार बनी आग का गोला, मचा हड़कंप

Published on

मांडल । सुरेश चन्द्र मेघवंशी

मांडल थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भादू माताजी स्थल के समीप एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान वाहन से धुआं उठता देख कार में सवार लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत वाहन रोका और सभी साथियों को सुरक्षित बाहर उतार लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर में कार से लपटें उठने लगीं। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग बाहर निकल गए और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी राहगीरों ने तुरंत अग्निशमन दल और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग लगने के बाद एहतियात के तौर पर सड़क के दोनों ओर से आवागमन कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Latest articles

किसान महापंचायत के ब्लॉक अध्यक्ष एवं एनएसयूआई के सचिव का किया सम्मान

भरत देवड़वाल निवाई। स्मार्ट हलचल|किसान महापंचायत के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथसिंह चौहान एवं एनएसयूआई के सचिव...

आपात स्थिति से निपटने के लिए हिंदुस्तान जिंक के चंदेरिया प्लांट में लेवल-3 मॉक ड्रिल

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|हिंदुस्तान जिंक के चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स में सोमवार सुबह 'हाइड्रो-2 रोस्टर प्लांट'...

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा, धरमसिंह भाटी और भरत बाघमार का जोरदार अभिनंदन

अनिल कुमार ब्यावर - 23 फरवरी 2026, सोमवार स्मार्ट हलचल|ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट...

बाबा श्याम के पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर का शुभारंभ

बानसूर।स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती ग्राम महनपुर में बाबा श्याम के पैदल यात्रियों की सेवा के लिए...

More like this

भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा की हुरड़ा माहेश्वरी भवन में आयोजित हुई कार्य समिति बैठक

पंकज पोरवाल शिक्षा एवं तकनीक के आधार पर ही माहेश्वरी समाज और उसका व्यापार, व्यवसाय...

प्रदेश के भीलवाड़ा जिले के खानखला में स्थापित होगा जिंक पार्क

पंकज पोरवाल भीलवाड़ा । स्मार्ट हलचल|विश्व की अग्रणी जिंक और सिल्वर उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक...

रीको एरिया में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हडकंप, पांच दमकलें मौके पर,करोड़ो के नुकसान की संभावना

भीलवाड़ा । औद्योगिक नगरी भीलवाड़ा के रीको एरिया थर्ड फेज में सोमवार शाम उस वक्त...