बड़लियास पुलिस ने साइकिल रैली निकालकर संडे ऑन साइकिल अभियान के प्रति जागरुक किया

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बड़लियास थाना पुलिस ने रविवार को साइकिल रैली निकालकर “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नियमित व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया । थाना परिसर से साइकिल रैली को थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली में पुलिस जवानों सहित ग्रामीण व बच्चों ने भाग लिया और कस्बे वासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया । साइकिल रैली निर्धारित मार्गो पर साइकिल चलाते हुए फिट इंडिया के संकल्प को मजबूत किया । रैली के समापन बेड़च नदी किनारे स्थित चंवरा के हनुमान जी मंदिर प्रांगण में हुआ । इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधियां न केवल शरीर को स्वस्थ रखती हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी हैं ।।