सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सदर थाना क्षेत्र के पौंडरास गांव में फसल की पिलाई के लिए बोरिंग चालू करते समय एनिकट में डूबने से एक किसान की मौत हो गई, सदर थाना पुलिस ने जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया । एएसआई शैतान सिंह मीणा ने बताया कि पौंडरास निवासी लादू पिता प्यारा भील ने रिपोर्ट दी की उसका छोटा भाई भेरूलाल पिता भूरालाल भील उम्र 53 वर्ष जो शनिवार सुबह 9:00 बजे घर से फसल की पिलाई करने के लिए भैरु पिता मगना भील का खेत जो सिजारे ले रखा, उस खेत पर पिलाई करने खेत पर गया था जो देर शाम तक भी घर नहीं लौटा, इस पर परिजनों ने तलाशी की तो शाम 7 बजे सरकारी एनिकट में पड़ा हुआ मिला, जिसको परिजन जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने भेरूलाल को मृत घोषित किया । परिजनों ने बताया कि पिलाई के लिए सरकारी एनिकट में बोरिंग चालू करने के दौरान पैर फिसलने से भेरूलाल एनिकट में गिर गया । रविवार को जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया । इस दौरान रूपाहेली प्रशासक प्रतिनिधि ओमप्रकाश जाट मौजूद रहे ।।
