Homeभीलवाड़ाशादी की खरीदारी कर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में...

शादी की खरीदारी कर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति और बेटा गंभीर घायल

शादी की खरीदारी कर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति और बेटा गंभीर घायल

बिजौलियां, स्मार्ट हलचल- विवाह की शॉपिंग कर दुपहिया वाहन से घर लौट रहे दंपति और उसके बेटे को नेशनल हाइवे 27 मालीपुरा के निकट किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों उछल कर गिर गए। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति और बेटा गंभीर घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाडा रैफर किया गया। दुर्घटना शाम के समय एनएच 27 मालीपुरा पेट्रोल पंप के निकट हुई। दंपति के बेटे निखिल और उसकी बेटी की आगामी 16 मई को शादी समारोह थाl शादी की शॉपिंग करने वह दोपहर बिजौलिया आये थेl कपड़े और अन्य सामान खरीदकर वह अपने घर नयानगर लौट रहे थेl पुलिस ने बताया कि दुर्घटना से नयानगर निवासी पुष्पा देवी (50) पति शोलू बंजारा की मौके पर ही मौत हो गईl वहीं मृतका के पति शोलु (52) पिता नाथू बंजारा, बेटा निखिल (18) गंभीर घायल हो गए जिन्हें भीलवाडा रैफर किया गया हैl फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को बिजौलिया मोर्च्युरी में रखवाया हैl हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में परिजन इकठ्ठा हुए।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES