Homeभीलवाड़ाडॉ. भीमराव अंबेडकर संघ, मांडल का हुआ गठन

डॉ. भीमराव अंबेडकर संघ, मांडल का हुआ गठन

Published on

मांडल । मांडल कस्बे के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में आज बहुजन समाज के गणमान्य नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से “डॉ. भीमराव अंबेडकर संघ, मांडल” का गठन किया गया। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि मांडल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर तीन बीघा भूमि एवं एक सामुदायिक भवन उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार से मांग की जाएगी।
सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारिणी का गठन निम्नानुसार किया गया—
अध्यक्ष: कालू लाल खटीक (निवासी बलाई खेड़ा)
सचिव: जीवन ऐरवाल (निवासी कालूखेड़ा)
कोषाध्यक्ष: शिवलाल (निवासी मांडल)
उपाध्यक्ष: महावीर मेघवंशी (भालड़ीखेड़ा), सौरभ कटारिया (मलगाणी), महावीर बैरवा (रामगढ़), देवा बलाई (भालड़ीखेड़ा)
बैठक में कालू लाल खटीक, जीवन ऐरवाल, शिवलाल मांडल, सौरभ मलगाणी, महावीर भालड़ीखेड़ा, महावीर रामगढ़, देवा भालड़ीखेड़ा, जगदीश, शांति लाल, किशन, मिथुन, रमेश चन्द्र, चेतन, ओमप्रकाश, पप्पू लाल सहित अन्य बहुजन समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, संगठन और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया तथा संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Latest articles

आपात स्थिति से निपटने के लिए हिंदुस्तान जिंक के चंदेरिया प्लांट में लेवल-3 मॉक ड्रिल

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|हिंदुस्तान जिंक के चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स में सोमवार सुबह 'हाइड्रो-2 रोस्टर प्लांट'...

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा, धरमसिंह भाटी और भरत बाघमार का जोरदार अभिनंदन

अनिल कुमार ब्यावर - 23 फरवरी 2026, सोमवार स्मार्ट हलचल|ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट...

बाबा श्याम के पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर का शुभारंभ

बानसूर।स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती ग्राम महनपुर में बाबा श्याम के पैदल यात्रियों की सेवा के लिए...

सड़क पर भरा गंदा पानी,ग्रामीण परेशान

बानसूर। स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती ग्राम हाजीपुर में मुख्य रास्तों पर नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो...

More like this

भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा की हुरड़ा माहेश्वरी भवन में आयोजित हुई कार्य समिति बैठक

पंकज पोरवाल शिक्षा एवं तकनीक के आधार पर ही माहेश्वरी समाज और उसका व्यापार, व्यवसाय...

प्रदेश के भीलवाड़ा जिले के खानखला में स्थापित होगा जिंक पार्क

पंकज पोरवाल भीलवाड़ा । स्मार्ट हलचल|विश्व की अग्रणी जिंक और सिल्वर उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक...

रीको एरिया में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हडकंप, पांच दमकलें मौके पर,करोड़ो के नुकसान की संभावना

भीलवाड़ा । औद्योगिक नगरी भीलवाड़ा के रीको एरिया थर्ड फेज में सोमवार शाम उस वक्त...