झालावाड़..smarthalchal.com/झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षैत्र का गांव चछलाई में स्थित एक पशु बाड़ा में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से एक भैंस बुरी तरह से झुलुस
गई। पशु चारा 15 ट्रॉली सुखला सहित बड़ी मात्रा में कृषि यंत्र पाइप, केबल समेत भी जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ी पहुंचने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका।
पीड़ित अमर सिंह धाकड़ ने बताया कि मुख्य सड़क मार्ग पर उनका लम्बा चौड़ा पक्का बाड़ा हैं.जहां पर वह अपने पशु बांधते हैं और वहीं पर पशु चारा एवं कृषि यंत्र भी रखा रहता है।
आज सुबह 4 बजें को अज्ञात कारणों के चलते उनके बाड़े में आग लग गई। वह आग पर काबू पाते इससे पहले ही आग ने बाड़े के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बहुत मशक्कत के बाद घेर में बंधे पशुओं को बाहर निकाला। इस दौरान एक भैंस पुरी तरह से आग में झुलस गई।आग की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई। जिसकी मदद से लोगों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।