HomeUncategorizedचारागाह भूमि की शिकायत करना पड़ा भारी, घर में घुसकर मारपीट व...

चारागाह भूमि की शिकायत करना पड़ा भारी, घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप,पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Published on

एलपुनित चपलोत

भीलवाड़ा // जिले के काछोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज दबंगों ने पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट की और बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला के गले से सोने का आभूषण छीन लिया। पुलिस कार्रवाई नहीं होने से आहत पीड़ित ने अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायत से भड़के आरोपी, घर पर बोला हमला

पीड़ित देवकिशन ने बताया कि करीब एक माह पूर्व उसने ग्राम लक्ष्मणगढ़ की चारागाह भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी रंजिश में रविवार रात प्रकाश मीणा सहित अन्य लोग लाठी-डंडों के साथ उसके घर पहुंच गए और हमला कर दिया।

बुजुर्ग महिला से बदसलूकी, सोने का मांदलिया छीनने का आरोप

देवकिशन के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसकर उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई वृद्ध माता काली देवी के साथ भी कथित रूप से बदसलूकी की गई। आरोप है कि उन्हें धक्का देकर गिराया गया और उनके गले में पहना करीब ढाई तोला वजनी सोने का रामनामी मांदलिया छीन लिया गया। हंगामा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

“पटवारी, तहसीलदार और थाना सब जेब में” कहने का आरोप

पीड़ित ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि एक आरोपी ने धौंस देते हुए कहा कि उसकी पहुंच ऊपर तक है और “पटवारी, तहसीलदार व थाना सब उसकी जेब में हैं।” देवकिशन का कहना है कि घटना की रिपोर्ट काछोला थाने में देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

एसपी से लगाई गुहार

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और पुलिस महानिदेशक जयपुर को भी भेजी गई है।

Latest articles

आपात स्थिति से निपटने के लिए हिंदुस्तान जिंक के चंदेरिया प्लांट में लेवल-3 मॉक ड्रिल

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|हिंदुस्तान जिंक के चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स में सोमवार सुबह 'हाइड्रो-2 रोस्टर प्लांट'...

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा, धरमसिंह भाटी और भरत बाघमार का जोरदार अभिनंदन

अनिल कुमार ब्यावर - 23 फरवरी 2026, सोमवार स्मार्ट हलचल|ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट...

बाबा श्याम के पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर का शुभारंभ

बानसूर।स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती ग्राम महनपुर में बाबा श्याम के पैदल यात्रियों की सेवा के लिए...

सड़क पर भरा गंदा पानी,ग्रामीण परेशान

बानसूर। स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती ग्राम हाजीपुर में मुख्य रास्तों पर नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो...

More like this

भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी सभा की हुरड़ा माहेश्वरी भवन में आयोजित हुई कार्य समिति बैठक

पंकज पोरवाल शिक्षा एवं तकनीक के आधार पर ही माहेश्वरी समाज और उसका व्यापार, व्यवसाय...

प्रदेश के भीलवाड़ा जिले के खानखला में स्थापित होगा जिंक पार्क

पंकज पोरवाल भीलवाड़ा । स्मार्ट हलचल|विश्व की अग्रणी जिंक और सिल्वर उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक...

नवनियुक्त एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर बधाई दी

दीपक राठौर बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|एनएसयूआई के बिजोलिया ब्लॉक अध्यक्ष रितुराज मीणा और कार्यकर्ता किशन कुमार खटीक...