भीलवाडा माहेश्वरी समाज धूमधाम से मनाएगा महेश नवमी महोत्सव

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल।श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाडा के तत्वाधान में माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी महोत्सव इस वर्ष श्रद्धा, उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम को लेकर आजाद नगर स्थित एमपीएस स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते संयोजक अतुल राठी व नगर अध्यक्ष केदार गगरानी ने बताया कि महोत्सव की शूरूआत 7 जुन को प्रथम रक्तदान शिविर से होगी। तथा उसी शाम को ‘मंथन‘ भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन रामेश्वरम भवन में किया जायेगा। साथ ही 08 से 21 जुन तक खेलकुद महोत्सव का आयोजन महेश स्पोर्टस एकेडमी किया जायेगा। जिसमें महेश प्रो कबड्डी प्रतियोगिता (डे नाईट), 08 से 11 जुन तक, 08 से 10 जुन तक वॉलीबॉल शूटिंग (डे नाईट), प्रतियोगिता, 10 से 12 जुन तक बैडमिंटन प्रतियोगिता, 12 से 14 जुन तक शतरंज, 11 से 13 जुन तक पिकल बॉल, 13 जुन को स्केटिंग, 13 से 14 जुन तक टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 14 जून को चेयर रेस, 17 से 18 जुन तक केरम, 20 जून को धीमी गति बाईक रेस, 20 जुन को कपल रिले दोड़ प्रतियोगिता होगी। सह संयोजक सुरेश बिरला व कृष्ण गोपाल राठी, अर्चित मून्द्रडा ने बताया कि खेलकुद महोत्सव के तहत 12 से 21 जुन तक माहेश्वरी क्रिकेट प्रतियोगिता (डे नाईट), तथा 09 जुन से 11 जुन तक महिला क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। साथ ही महेश नवमी महोत्सव के तहत नगर माहेश्वरी महिला संस्थान द्वारा तीन दिवसिय रचनात्मक प्रतियोगिता श्री महेश पब्लिक स्कुल में आयोजित की जायेगी। जिसमें मम्मी बुलाओ-बेबी आओ, क्ले किएशन-सिंबलिग कनेक्शन, बाल भक्ति संग हनुमान चालीसा प्रस्तुति, ममता की पाठशाला- संस्कारो की दौड़, कोन बनेगा माहेश्वरी मांइड मास्टर, सास और बहु-रिश्तो की रेप वॉक, नारी मांडना, इन्फलुएंसर विद मॉम (रिल छोटी हो, एहसास गहरा हो) सहित अन्य कई प्रतियोगिता शामिल है। तथा महेश नवमी की पुर्व संध्या पर 22 जून सोमवार को “हास्य हंगामा-2 (सीजन-2)” का भव्य आयोजन रात्रि 8 बजे से रामेश्वरम भवन भीलवाड़ा में किया जाएगा। जिसमें कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध हास्य एवं व्यंग्य कवि हरिओम पंवार, सुरेश अलबेला, अनिल अग्रवंशी, आयुषी रायचंदा एवं डॉ. आदित्य जैन अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को हंसी के रंग में सराबोर करेंगे। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि 23 जुन को सुबह 7.00 बजे बालाजी मार्केट स्थित श्री बालाजी मंदिर में प. आशुतोष शर्मा के सानिध्य मे भगवान महेश का महाभिषेक तथा नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा विभिन्न क्षेत्रीय सभाओ में अभिषेक होगा। इसी दिन चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर में 56 भोग के तहत सुबह 5.15 बजे अभिषेक, 9.15 बजे दर्शन एवं भजन, प्रातः 11.00 बजे ध्वजा पताका स्थापना, प्रातः 11.15 बजे छप्पन भोग, दोपहर 12.15 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण होगा। 23 जुन को शाम 4.30 बजे राजेन्द्र मार्ग से शोभायात्रा निकाली जायेगी। तथा शाम 6.00 बजे रामेश्वरम में लगभग 18 हजार माहेश्वरी बधुओ का सामूहिक स्नेह भोज होगा। सभा के पदाधिकारीयो ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।