गंगापुर में भव्य शोभायात्रा के साथ भागवत कथा 9 जून से प्रारंभ

(दिनेश लक्षकार)

गंगापुर |स्मार्ट हलचल।नगर में 9 जून मंगलवार से 15 जून तक आयोजित होने वाले सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा महोत्सव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कथा का वाचन मध्यप्रदेश के निनोरा धाम के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित मिथिलेश नागर द्वारा किया जाएगा।
बैठक में कथा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन समिति के सदस्य छोटूलाल माली ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 ,15 बजे पंच तीर्थ बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल महेश्वरी सेवा संस्थान पहुंचेगी। कलश यात्रा के दौरान शहर के मुख्य चौराहों पर स्वागत द्वार सजाए जाएंगे तथा श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
सात दिवसीय कथा के सुचारू संचालन के लिए कथा स्थल व्यवस्था,भोजन एवं आवास, जल सेवा,पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु अलग-अलग कार्यकर्ता टीमों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन समिति द्वारा आसपास के गांवों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं ठहरने की विशेष व्यवस्था भी की गई है।
बैठक में आदित्य मंडोवरा, रामसहाय मुंडदा,मुकेश माली, किशन माली,बलराम शर्मा, सुरेश भदादा,सुरेश तिवारी, कैलाश माली,राजेंद्र माली, विनोद पिछोलिया,अशोक सोमानी,रामप्रसाद माली, जगदीश गहलोत,सुनील माली, विनोद लढ़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।