सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- राजस्थान आचार्य ब्राह्मण समाज विकास समिति के चुनाव 14 जून को सनवाड, उदयपुर में होंगे । कोटड़ी निवासी आचार्य ब्राह्मण समाज भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष श्रीकल्याण आचार्य ने बताया कि उदयपुर के सनवाड़ मुख्यालय पर 7 जून रविवार को कला भवन में राजस्थान आचार्य ब्राह्मण समाज विकास समिति की चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई । जिसमे उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ व भीलवाड़ा जिलों की उप समितियां बनाकर मतदाता सूची तैयार कर मतदान केंद्र पर चस्पा की गई । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उत्साह के साथ मौजूद रहे । समाज के प्रबुद्ध जनों ने मीटिंग कर प्रदेश के वरिष्ठ *राजस्थान आचार्य ब्राह्मण समाज विकास समिति चुनाव अपडेट के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए है । 14 जून रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रत्यक्ष मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद विजेता की घोषणा होगी । मतदान मतदाता सूची के आधार पर होगा, जिसमें नाम है वही वोट कर पाएंगे । मुख्य चुनाव अधिकारी, चुनाव मंडल और निजी सहायक पूरी प्रक्रिया संभालेंगे ।।
