नितेश शर्मा
स्मार्ट हलचल|न्यू इंडिया ट्रस्ट एवं सत्यनगर , शिवपुरी विकास समितियो के संयुक्त तत्वाधान में वासुदेवपुरी स्थित शहीद मंगेज सिंह पार्क में किया गया जागरुकता विचार गोष्ठी का सफल आयोजन। विकास समिति के पदाधिकारीगणो के सहयोग से मौके पर ही न.वि.भा. टीम का गठन का आश्वासन दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान उम्मेद सिंह जी राजावत ने की एवं विशिष्ट अतिथि गणपत सिंह राठोड़, रमेश गुप्ता(पार्षद) एवं दिनेश अमन(पू.चेयरमेन न.नि.)रहे। गणपत सिंह ने अभियान का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए सभी को प्रेरित करते हुए संकल्प लिया। और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।न्यू इंडिया ट्रस्ट के सीईओ अनिल पारीक ने सभी लोगों से राष्ट्र के निर्माण हेतु अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई। संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय सक्सेना ने अनमोल मानव जीवन के लिए निजी जीवन प्रबंधन को आवश्यक बताया तथा इसे अपनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रतिनिधि महेंद्र जैन , पंकज सैनी, वीरेंद्र सिंह तथा वार्ड क्षेत्र के परमेश्वर सिंह,पाबूसिंह , बृजराज ,भंवर लाल ,प्रभा सिंह ,बलवीर सिंह,जयदीप पारीक ,राजेंद्र सिंह ,भंवर सिंह,रविन्द्र सिंह,जीवराज सिंह, ,मनमोहन ,विजेंद्र सिंह ,चैन सिंह ,गोविंद सिंह ,रामगोपाल सोनी , करन सिंह, ओमप्रकाश , लालाराम ,,राधेश्याम शर्मा,दीपेंद्र सिंह ,निर्मल , भावना , निधी ,प्रिया ,लक्की ,गणपत सिंह ,ताराचंद के साथ ही वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने न्यू इंडिया ट्रस्ट टीम एवं झोटवाड़ा,मुरलीपुरा, तथा वैशाली नगर में चलाए जा रहे नया और विकसित भारत अभियान को सराहा ओर शुभकामनाएं दी।










