Homeभीलवाड़ाचैत्र नवरात्रा पर्व पर कन्याओं को कुमकुम तिलक लगा पूजन कर व...

चैत्र नवरात्रा पर्व पर कन्याओं को कुमकुम तिलक लगा पूजन कर व भोजन प्रसादी कराकर लिया आशीर्वाद

मातारानी को प्रसन्न करने को लेकर विधि विधान व मंत्रोचारण के साथ कि पूजा अर्चना

काछोला 12 अप्रेल – स्मार्ट हलचल/नवरात्रि का पावन पर्व हिंदू धर्म में बहुत विशेष माना जाता है,चैत्र
नवरात्रि में भक्त नौ दिनों में माता के नौं स्वरूपों की पूजा अर्चना करते हैं और उनसे आशीर्वाद की कामना करते हैं।इसको लेकर धामनिया सीनियर स्कूल में नवरात्रि में विधि-विधान से मातारानी मां दुर्गा की पूजा और छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराया गया।नवरात्रा में कन्याओं को भोजन प्रसादी संस्था प्रधान विजलक्ष्मी मीणा,वरिष्ठ अध्यापक रमेश शर्मा,सरला शर्मा,अभिषेक शर्मा,रेणु शर्मा,प्राध्यापक जगदीश मंत्री,मोहम्मद शाबिर रँगरेज,शाला दर्पण प्रभारी नाथू सुथार,एएओ देवेंद्र पारीक,पंकज त्रिवेदी,राजेन्द्र जागेटिया,नन्द लाल प्रजापत,मनोज धाकड़,देबी लाल गुर्जर,राजकुमार प्रजापत,राजकुमार चौधरी,राजाराम प्रजापत,नैतिक जैन,दुर्गा देवी बलाई, टीना कुमारी तेली ने प्रसादी परोसी गई।कन्या भोजन से मां जल्दी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं।

कन्या पूजन क्यों किया जाता है –
शास्त्रों में बताया गया है कि पौराणिक कथाओं के अनुसार इंद्रदेव ने भगवान ब्रह्मा से मातारानी माँ भगवती को प्रसन्न करने के लिए कोई उपाय पूछा था,उस दौरान ब्रह्मा देव ने इंद्र को बताया था कि देवी को प्रसन्न करने के लिए कुमारी कन्याओं का पूजन करें और उनको भोजन कराये. तभी से यह परंपरा चली आ रही है कि नवरात्रि के दौरान माता रानी को प्रसन्न करने के लिए कन्या पूजन कराया जाता है और उनको भोजन कराया जाता है,जिसे माता रानी प्रसन्न होती है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES