भीलवाड़ा 9 जून
स्मार्ट हलचल।श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वाधान आयुर्वेद की अमृत धारा गोलियां लू से बचाव के लिए जगह-जगह वितरित कर रही है समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न तीन जड़ी बूटियां से बनी आयुर्वेदिक मिश्रण जिसका फार्मूला 100 साल पुराना है जिसमें पुदीना मेंथॉल सत ,अजवाइन सत, कपूर को मिक्स करके बनाया जाता है जिससे गर्मी में राहत लू से बचाव,उल्टी, सीरदर्द ,दस्तों में कारगर दवा है समिति द्वारा जगह जगह इसका वितरण कर लोगों को लू से बचाव किया जा रहा है समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी ने बताया कि 5000 से ज्यादा आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया जा चुका है जो अपना घर वृद्ध आश्रम, आयुर्वैदिक हॉस्पिटल,महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर ,बड़ा मंदिर क्षेत्र ,भद्दादा मोहल्ला एवं आरसी व्यास के मजदूर चौराहे पर आज लू से बचाव के लिए राहगीरों एवं आम आदमी को अमृत धारा की शीशीया वितरित की गई
