खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, देर रात तक दर्शकों की उमड़ी भीड़
भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल।श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाडा के तत्वाधान में महेश नवमी खेलकुद महोत्सव के अंतर्गत बसंत विहार गांधीनगर क्षेत्रीय’ माहेश्वरी सभा द्वारा ’प्रायोजित ’संस्कार’ महेश प्रो कबड्डी (डे-नाईट) प्रतियोगिता के द्वितीय दिन रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। मुख्य अतिथि श्रीगोपाल राठी, केजी तोषनीवाल, सत्यनारायण डाड, राधाकृष्ण सोमानी, नंद किशोर झंवर रहे। इस अवसर पर नगर सभा अध्यक्ष अध्यक्ष केदार जागेटिया, केदार गगरानी, संयोजक अतुल राठी, सुरेश बिरला, केजी राठी, अर्चित मून्द्रडा, सुरेश कचोलिया, मनोहर अजमेरा, अभिजीत सारडा, अंकित लखोटिया तथा आरकेआरसी महिला मंडल अध्यक्ष पल्लवी लढा सहित कई गणमान्यजन मंचासीन रहे। देर रात तक चले मुकाबलों का खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 4 मेच खेले गए। प्रथम मेच बापु नगर वर्सेस आजाद नगर, द्वितिय मेच शास्त्रीनगर वर्सेस तिलक नगर, तृतीय मेच भोपालगंज वर्सेस आरकेआरसी बी तथा चतुर्थ मेच बसंत विहार वर्सेस पुराना शहर मे हुआ। मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन रेड एवं मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कई मुकाबले बेहद कांटे के रहे, जहां अंतिम क्षणों तक जीत-हार का फैसला नहीं हो सका। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान में रोमांच का माहौल बना रहा। इससे पुर्व आरकेआरसी बी व पुर के मध्य पहला मैच हुआ जिसमें आरकेआरसी बी टीम 40/38 से मैच विजेता रही। दूसरे मैच में चंद्रशेखर आजाद नगर व पुराना शहर के मध्य मैच हुआ जिसमें पुराना शहर टीम 55/31 से विजेता रही। प्रतियोगिता में मुख्य प्रभारी सुधीर बाहेती सहित राजेंद्र प्रसाद बिरला, अनिल राठी, अरविंद राठी, विपिन असावा, नवल किशोर सोमानी, विनय माहेश्वरी, हर्ष राठी, मनीष अजमेरा, निलेश सोडाणी, अंशुल ईनाणी, रचित मालू, राजेश सोमानी, परीक्षित नामधर, कुंज बिहारी चांडक का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति ने बताया कि डे-नाईट प्रतियोगिता होने के कारण युवाओं एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मैदान पर बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं समाजसेवियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के विकास के लिए आवश्यक बताया। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।
