सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर बड़लियास रोड़ पर चांदगढ़ गांव में मंगलवार सायं को एक कार अनियंत्रण होकर टीनशैड से टकराकर गाय को टक्कर मार दी, जिसमें गाय की मौत हो गई, वही कार चालक घायल हो गया । सुचना पर बड़लियास थाना व सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । एएसआई गोपाल सिंह ने बताया कि चांदगढ़ गांव में बड़लियास की तरह से आई एक कार अनियंत्रण हो गई, जो भगवान लाल ओड़ के घर के बाहर लगे टीनशैड व चबुतरे से टकराते हुए, गाय को टक्कर मार दी, जिसमें गाय की मौके पर ही मौत हो गई । वही कार चालक द्वारका प्रसाद पिता रामकिशन वैष्णव उम्र 45 वर्ष निवासी बावड़ी, पंडेर घायल हो गया, जिसको सवाईपुर चिकित्सालय में उपचार किया गया । मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई ।।
