स्मार्ट हलचल|सुनेल कस्बे में सुनेल पिड़ावा रोड पर मेन बाजार में पूर्व में बने हुए गति अवरोधक पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही थी इसी को लेकर समाज सेवी नरेश गुप्ता एवं अन्य लोगों ने मिलकर सार्वजनिक निर्माण विभाग से नये गति अवरोधक बनाने की मांग की और मौके पर ही सार्वजनिक निर्माण अधिकारी नवीन मीणा को मौका दिखाकर गति अवरोधक बनवाएं गौर तलब है कि सुनेल पिड़ावा रोड पर ब्रेकर क्षतिग्रस्त होने से आए दिन दुर्घटना हो रही थी अब गति अवरोधक बनने के बाद दुर्घटनाओं में लगेगी रोक इस रोड पर कई सार्वजनिक कार्यालय एवं अस्पताल होने से ट्रैफिक भी अधिक रहता है जिससे दुर्घटना की आशंका ज्यादा बनी रहती है










