Homeराजस्थानकोटाराजपूत समाज कोटा ने विधवा महिलाओं को दिया आर्थिक संबल

राजपूत समाज कोटा ने विधवा महिलाओं को दिया आर्थिक संबल

Published on

पेंशन से स्वरोजगार तक: राजपूत समाज संगठन का सराहनीय प्रयास

कोटा।स्मार्ट हलचल|सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए संगठन में शक्ति राजपूत समाज कोटा ने समाज की 20 जरूरतमंद एवं विधवा महिलाओं को फरवरी माह की पेंशन के रूप में प्रत्येक महिला के खाते में 800 रुपये की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की। संगठन पिछले चार महीनों से निरंतर इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान कर रहा है।
अध्यक्ष रविन्द्र सिंह हाड़ा नरेश ने बताया कि संगठन की यह पहल केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सार्थक कदम उठा रही है। अब तक 24 सिलाई मशीनें जरूरतमंद एवं विधवा महिलाओं को स्वरोजगार के उद्देश्य से वितरित की जा चुकी हैं, जिससे कई परिवारों को स्थायी आय का साधन प्राप्त हुआ है।
इसी क्रम में संगठन की गतिविधियों से प्रेरित होकर समाज की बेटी पर्णिका राजावत ने अपने जन्मदिन पर अपनी गुल्लक की बचत से दो सिलाई मशीनें जरूरतमंद महिलाओं को भेंट कर संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम शिवपुरा, कोटा में आयोजित हुआ। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह हाड़ा नरेश, टीकम सिंह नरूका, गोपाल सिंह कानावत, भवानी सिंह सोलंकी, राजेश सिंह परिहार, बुद्धराज सिंह हाड़ा, तंवर भेरू सिंह राठौड़, अमित सिंह राजावत, अजमेरा सिंह राठौड़, नरेंद्र कुमार सिंह सेंगर एवं अरविंद सिंह तंवर सहित संगठन के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Latest articles

फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर कृषि मंत्री को भेजा ज्ञापन

रेखचन्द्र भारद्वाज जुरहरा, डीग: स्मार्ट हलचल|भारतीय किसान संघ शाखा जुरहरा एवं जिला पदाधिकारीयों सहित...

विधायक आक्या ने विधानसभा में रखी चित्तौड़गढ़ में नवीन साइंस, कॉमर्स, आयुर्वेद एवं बीएड कॉलेज खोलने मांग

ओम जैन  शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को विधानसभा में उच्च शिक्षा...

ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में ग्राम पंचायत सावा में अधूरे पड़े विकास कार्यों के लिए पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में धरना आयोजित

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावा में कांग्रेस सरकार में स्वीकृत...

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद जौनापुरिया का किया विरोध प्रदर्शन, अहिंसा सर्किल पर जमकर की नारेबाजी

भरत देवड़वाल निवाई। स्मार्ट हलचल|गांव करेडा बुजुर्ग में पूर्व सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया द्वारा अपने निजी...

More like this

कोटा महोत्सव में पुष्प प्रदर्शनी का अविस्मरणीय आयोजन, उमड़ा जनसैलाब!

कोटा, राजस्थान: स्मार्ट हलचल|कोटा महोत्सव के रंगीन कैनवास पर इस बार दो दिवसीय पुष्प...

बीजासन माता मंदिर में रोपवे का सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया

स्मार्ट हलचल|बून्दी जिले के इन्द्रगढ़ में माँ बीजासन माता मंदिर में 18 करोड़ रूपए...

‘निरोगी कोटा’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन

आईएमए कोटा के विशेषज्ञों ने विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर दी महत्वपूर्ण जानकारी कोटा।स्मार्ट हलचल|जिला प्रशासन...