महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट राजस्थान में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का 17 दिवसीय क्रमबद्ध आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेशस्तरीय आह्वान के तहत उनियारा क्षेत्र के सभी CHO ने अपने कार्यस्थलों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
CHO लंबे समय से इन मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।2 वर्ष की शिथिलता का गजट नोटिफिकेशन तुरंत जारी किया जाए ।₹4800 ग्रेड पे लागू कर वेतन विसंगति दूर की जाए। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का नियमितीकरण किया जाए
आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं यथावत यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। CHO ने स्पष्ट किया कि विरोध के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं हुईं और मरीजों को सुचारू रूप से इलाज मिलता रहा। उनका कहना है कि सरकार की उदासीनता के कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष है।विरोध प्रदर्शन में बोसरिया के मुकेश कुमार, कचरावता के दिनेश कुमार, बालापुरा के राकेश कुमार, समरावता व चतरपुरा की मैना चौधरी सहित क्षेत्र के सभी CHO शामिल हुए।यह आंदोलन राजस्थान CHO संघ के प्रदेशस्तरीय आह्वान पर किया जा रहा है।CHO का कहना है कि भर्ती के समय वादे के बावजूद नियमितीकरण और ग्रेड पे की मांगें सालों से लंबित हैं, जिससे हजारों कर्मचारियों का भविष्य अधर में है।
CHO संघ ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर मांगों का समाधान करने की अपील की है।
