गंगापुर में खुशहाली और अच्छी वर्षा के लिए विशेष प्रार्थना ,पूजन कार्यक्रम

​(दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल।मुख्यमंत्री कार्यालय और देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार गंगापुर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर (बिजली विभाग परिसर) में उपखण्ड स्तरीय विशेष वर्षा प्रार्थना एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में पर्याप्त वर्षा, कृषि समृद्धि, जनकल्याण तथा लोक मंगल की कामना करना था। ​कार्यक्रम में सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया , उपखण्ड अधिकारी विवेक गुर्जर, तहसीलदार वीरेन्द्रसिंह राठौड़ और विकास अधिकारी गजेन्द्र सिंह डाक्टर सतीश शर्मा सहित समस्त ब्लॉकस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
​जनप्रतिनिधियों में भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अमित तिवाड़ी, प्रकाश पीछोलिया, मुरली मनोहर भट्ट, मोती लाल गहलोत, विजय लक्ष्मी जीनगर, दया सैनी और अन्य स्थानीय प्रबुद्धजन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।