कर्मचारी जाग्रति यात्रा 12 को भीलवाड़ा मे

भीलवाड़ा।   अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेशध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व मे प्रदेशभर मे निकल रही कर्मचारी जाग्रत यात्रा कल 12 जून को भीलवाड़ा पंहुंचेगी । भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट और संरक्षक राजेंद्र शर्मा, नीरज ओझा के नेतृत्व मे एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया
कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित व्यास ने बताया की यात्रा को लेकर कर्मचारियों मे उत्साह का माहौल है व बैठक मे सबको जिम्मेदारी बाँटी गईं है, यूनियन महामंत्री समर्थ कुमावत ने बताया की बैठक मे कर्मचारी जाग्रत यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई । यात्रा के दौरान कर्मचारियों के हितो से जुड़े मुद्दों और लंबित मांगो के समाधान की दिशा मे संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा
यात्रा मे जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी और संविदा कर्मी भाग लेंगे । इस दौरान कर्मचारियों को उनकी समस्याओं तथा राज्य सरकार के समक्ष लंबित मांगो के संबंध मे विस्तार से जानकारी दीं जाएगी और भीलवाड़ा पदाधिकारियो को शपथ दिलवाई जाएगी अंत मे रेली के रूप मे दोपहर 12 बजे जिला कलेक्टर को 25 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा |