Homeराजस्थानकोटाबीजासन माता मंदिर में रोपवे का सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण...

बीजासन माता मंदिर में रोपवे का सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया

Published on

स्मार्ट हलचल|बून्दी जिले के इन्द्रगढ़ में माँ बीजासन माता मंदिर में 18 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले रोप-वे, 62 करोड़ रूपए की लागत से बने एवं बांसी-देई-खजूरी-करवर-इन्द्रगढ़ सड़क सहित 103 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सदियों से आस्था का केंद्र रहा यह बीजासन माता का मंदिर पूरे हाड़ौती और प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का धाम है। रोप-वे बनने से बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। नई सड़क से क्षेत्र की आवाजाही आसान हुई है, जिससे विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा की मेरा प्रयास है कि आस्था और विकास साथ-साथ आगे बढ़ें। पेयजल, सिंचाई, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम हो रहा है। माता बीजासन की कृपा से यह क्षेत्र सुख, समृद्धि और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे, इसी कामना के साथ सभी को शुभकामनाएँ दी ।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ग्रामीणों की जन समस्या सुनी और उन्हें संबंधित अधिकारियों को समय पर जनसमस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा, पूर्व विधायक श्रीमती चन्द्र कांता मेघवाल, बूंदी जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव व कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री राजेन्द्र कहार, मीडिया प्रभारी दानमल कहार, सहित हजारों श्रध्दालु व कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मोजूद थे

Latest articles

फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर कृषि मंत्री को भेजा ज्ञापन

रेखचन्द्र भारद्वाज जुरहरा, डीग: स्मार्ट हलचल|भारतीय किसान संघ शाखा जुरहरा एवं जिला पदाधिकारीयों सहित...

विधायक आक्या ने विधानसभा में रखी चित्तौड़गढ़ में नवीन साइंस, कॉमर्स, आयुर्वेद एवं बीएड कॉलेज खोलने मांग

ओम जैन  शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को विधानसभा में उच्च शिक्षा...

ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में ग्राम पंचायत सावा में अधूरे पड़े विकास कार्यों के लिए पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में धरना आयोजित

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावा में कांग्रेस सरकार में स्वीकृत...

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद जौनापुरिया का किया विरोध प्रदर्शन, अहिंसा सर्किल पर जमकर की नारेबाजी

भरत देवड़वाल निवाई। स्मार्ट हलचल|गांव करेडा बुजुर्ग में पूर्व सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया द्वारा अपने निजी...

More like this

कोटा महोत्सव में पुष्प प्रदर्शनी का अविस्मरणीय आयोजन, उमड़ा जनसैलाब!

कोटा, राजस्थान: स्मार्ट हलचल|कोटा महोत्सव के रंगीन कैनवास पर इस बार दो दिवसीय पुष्प...

‘निरोगी कोटा’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन

आईएमए कोटा के विशेषज्ञों ने विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर दी महत्वपूर्ण जानकारी कोटा।स्मार्ट हलचल|जिला प्रशासन...

राजपूत समाज कोटा ने विधवा महिलाओं को दिया आर्थिक संबल

पेंशन से स्वरोजगार तक: राजपूत समाज संगठन का सराहनीय प्रयास कोटा।स्मार्ट हलचल|सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र...