गौरव पारीक
असलपुर। स्मार्ट हलचल।कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत असलपुर और बोबास गांवों में ममता हेल्थ कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को बेहतर बनाना तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना था।कैंप के दौरान गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सहयोग के तहत आवश्यक पोषण पूरक सामग्री जैसे आयरन, कैल्शियम एवं प्रोटीन पाउडर वितरित किए गए। साथ ही, डॉ. गणेश चौधरी, पीएचसी प्रभारी असलपुर ने सभी गर्भवती लाभार्थियों की गर्भावस्था संबंधी जांच की और उन्हें संतुलित आहार लेने, पर्याप्त आराम करने तथा गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
ममता हेल्थ कैंप को ग्रामीण महिलाओं की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और जागरूकता सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।
कैंप में श्री सीमेंट की ओर से अधिकारी पुनीत जैन, विनय रॉबर्ट एवं राजेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा भविष्य में भी इस प्रकार की जनकल्याणकारी गतिविधियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ स्वास्थ्य को सशक्त बनाने और गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुई।
