बी एम राठौर
सांगोद, 11 जून।स्मार्ट हलचल।आगामी 15 जून 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांगोद द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं, बढ़ती महंगाई, जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने, अवैध खनन तथा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में करंट लगने से हो रही दुर्घटनाओं के विरोध में आयोजित होने वाले “हल्ला बोल प्रदर्शन” की तैयारियों को लेकर बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांगोद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी कोटा देहात के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांगोद के अध्यक्ष मिर्ज़ा शकील अहमद ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन त्रस्त है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन करंट लगने से लोगों की जान जा रही है, वहीं जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इन मुद्दों को मजबूती से उठाएगी तथा 15 जून का हल्ला बोल प्रदर्शन जनआक्रोश का प्रतीक बनेगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा शकील अहमद ने कहा कि सांगोद क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। क्षेत्र में अवैध खनन, बढ़ती महंगाई, बिजली व्यवस्था की बदहाली तथा आमजन से जुड़े अनेक मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को प्रदर्शन से जोड़ें तथा 15 जून को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनहित की लड़ाई को मजबूत बनाएं।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कपिल नागर, संगठन महासचिव बाबूलाल तिवारी, देवली मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, बपावर मंडल अध्यक्ष विशाल मीणा, कमोलर मंडल अध्यक्ष विशाल तिवारी, सांगोद मंडल अध्यक्ष ऋषिराज मीणा, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सुवालका, देहात जिला सचिव अफ़सार प्रधान, ब्लॉक महासचिव बृजमोहन रैगर, पंचायत अध्यक्ष शिवराम सुमन, रघुनंदन गौतम, राजेन्द्र चौधरी एवं पुरुषोत्तम शर्मा, रोहित शर्मा सहित बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने कांग्रेसजनों से 15 जून को आयोजित हल्ला बोल प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद सदस्य रामराज यादव,रामू काका, देवीलाल गुर्जर, मोहम्मद नईम, जगदीश मीणा, जाकिर हुसैन, लोकेश मीणा, महावीर पारेता, भवानी शंकर नागर, राजेंद्र मीणा,हरि प्रकाश बेरवा,मनीष गोड़,इंद्र कुमार प्रजापती,कैलाश बेरवा, दीनदयाल गुर्जर, पूरणमल सुमन, लेखराज गुर्जर, सुल्तान भील, देवीसिंह, बृजराज मीणा, पवन कुमार शर्मा,भेरूलाल रायका, लोकेश सुमन,हरिओम मीणा, द्वारकीलाल केवट, कमल प्रकाश, सत्यनारायण मेहता,कृष्णमुरारी गुर्जर,हरिनारायण सुमन, गोविंद नागर,रामस्वरूप मीणा, राजमल मेहता, मकसूद भाई, दिलीप सैन, निरंजन जैन, यादराम मेघवाल, मोहम्मद इब्राहीम, देवीलाल नागर, तिरलोक मीणा, धनराज मीणा, प्रेम कुमार शर्मा, गजेंद्र सिंह, मनोज तिवारी, राजाराम शर्मा, शिवराज नागर, रामराज गुर्जर, बद्रीलाल शर्मा, वसीम जलाल, दिनेश सुमन, मुसव्वीर खान,महावीर नायक सिद्धार्थ सुवालका, भोजराज गुर्जर, शहादत मुल्तानी, हरीश चतुर्वेदी अंकुश शर्मा, गिरराज शर्मा, कलाम ख़ान, कन्हैया लाल, इलियास अन्सारी, सोनू पांचाल, मेघराज नागर सत्यनारायण मीणा, यूसुफ़ अली, कन्हैयालाल योगी , बद्री लाल गौचर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे!
