बनेड़ा- ट्रक मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर के कारण मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । जानकारी के अनुसार SH-12 पर शोभागपुरा चौराहे के निकट ट्रक व मोटरसाइकिल के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें झालरा बावड़ी निवासी मोटरसाइकिल सवार गोविंद पिता रंगलाल मीणा उम्र 30 वर्ष गंभीर घायल हो गया। बनेड़ा 108 एंबुलेंस को सूचना पर पायलट प्रकाश चंद्र तत्काल मौके पर पहुंचे और नर्सिंग कर्मी रघुवीर द्वारा प्राथमिक उपचार देते हुए बनेड़ा अस्पताल पहुंचाया वहां से डॉक्टर द्वारा इलाज़ देकर रेफर किया गया और मरीज को भीलवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक व मोटरसाइकिल में टक्कर इतनी भीषण थी की मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे फंस कर दूर तक घसीटती हुई गई, गनीमत रही कि चालक दूर जा गिरा नहीं तो अनहोनी का अंदेशा था।
घटना के तुरंत बाद पुलिस थाना बनेड़ा मौके पर पहुंची फंसी हुई मोटरसाइकिल को निकाल कर यातायात सुचारू करवाया।
