शिव जांगिड़
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल।मांडलगढ़ तहसील माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव को भव्य रूप देने के लेकर तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंदड़ा एवं काछोला अध्यक्ष सूरतराम गगरानी के नेतृत्व मे बीस सदस्यीय प्रतिनिधी मण्डल ने माण्डलगढ़ व बरून्दनी कस्बे में बैठक आयोजित की। तहसील मंत्री ओम प्रकाश लढ़ा ने बताया कि काछोला कस्बे में आयोजित तहसील स्तरीय महेश नवमी महोत्सव में मांडलगढ़ तहसील के लगभग तीस गांवो के माहेश्वरी परिवार भाग लेंगे। 23जून को प्रातः 9बजे बैण्ड के साथ भगवान महेश की विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। 12बजे से मंचीय कार्यक्रम होगें। जिसमें महेश वंदना, अतिथियों का उद्बोधन, समाज की प्रतिभाओं का सम्मान, 80वर्ष से ऊपर वृद्धजनों का सम्मान समारोह, और स्नेहभोज का आयोजन होगा। साथ ही इससे पूर्व मांडलगढ़ कस्बे में 21जून स्वर्गीय लक्ष्मी देवी सोमानी की पूण्य स्मृति में एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर तहसील के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन लाल झंवर, मानसिंह मूंदड़ा, रमेशचंद्र बसेर, मुरली मनोहर गट्यानी, राजू मालू, परमेश्वर मंत्री, जगदीश बसेर, बजरंग मंत्री, अरविंद डागा, मुरली मूंदड़ा, शान्ति लाल काबरा, राधेश्याम मालू, कृष्ण गोपाल नकलक, महावीर बसेर, छीतर लाल मंत्री, गोपाल तुरक्या, सत्यनारायण भण्डारी, जीवन असावा, विनोद असावा, भगवान काबरा, राजकुमार भण्डारी सहित कई समाज जन उपस्थित थे।
