बी एम राठौर
सांगोद |स्मार्ट हलचल।सांगोद के टीमली गांव में पिछले 4-5 दिनो से श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर ठीमली तहसील सांगोद में पूजा-अर्चना संबंधी विवाद को उपखंड अधिकारी दीपक महावर की मध्यक्षता में खत्म कर दिया गया है। पुजारी पक्ष एवं गा्रम वासियों के बीच पूजा-अर्चना एवं मंदिर के नाम दर्ज चल एवं अचल संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। उपखंड अधिकारी दीपक महावर ने प्रकरण में संज्ञान लेते हुए 12 जून 2026 को दोनो पक्षों को कार्यालय में बुलाकर आपसी समझाईश से एक कमेठी का गठन कर विवाद को खत्म किया। कमेठी ही अब मंदिर से संबंधित समस्त निर्णय लेगी तथा मंदिर की देखरेख संबंधी समस्त कार्य संपादित करेगी। कमेठी में उपखंड अधिकारी अध्यक्ष एवं तहसीलदार सांगोद उपाध्यक्ष तथा सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं विघुत विभाग, सहायक विकास अधिकारी प0स, प्रतिनिधि देवस्थान विभाग, थानाधिकारी सांगोद को सदस्य नियुक्त किया गया है। दोनो पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद खत्म होने पर उपखंड अधिकारी का आभार व्यक्त किया।
