अनिल कुमार
ब्यावर – 23 फरवरी 2026, सोमवार
स्मार्ट हलचल|ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा और जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धरमसिंह भाटी का ब्यावर आगमन पर आज सुभाष चौक, अजमेरी गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत और अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के जोश और भारी उपस्थिति ने संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।
अभिनंदन समारोह के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा, जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धरमसिंह भाटी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूर्ण प्रतिबद्धता, निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बिगुल: कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा, “हमारा प्राथमिक उद्देश्य जनता के हितों को सर्वोपरि रखना है। हमें एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करना होगा। कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए हम सबको मिलकर संघर्ष करना है। हम सरकार और प्रशासन को जनहित की नीतियों को लागू करने के लिए मजबूर कर देंगे।”
एकजुटता का संदेश: समारोह के दौरान जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धरमसिंह भाटी ने भी अपने संक्षिप्त एवं प्रभावी संबोधन में संगठन को और अधिक गतिशील बनाने और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा करने की बात कही।
भव्य स्वागत: पूर्व प्रवक्ता ब्लॉक कांग्रेस रवि डंडायत ने बताया कि सायं 4:00 बजे जैसे ही नवनियुक्त अध्यक्षगण कार्यक्रम स्थल पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों और पुष्पहारों से उनका स्वागत किया। उपस्थित साथियों एवं सहयोगियों ने नवनियुक्त अध्यक्षों को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रदान कीं। कार्यकर्ताओं ने “मिलकर संगठन को मजबूत बनाएंगे” के संकल्प के साथ एकजुटता का नारा बुलंद किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक माणक डाणी, अल्पसंख्यक विभाग ज़िलाध्यक्ष अज़मत काठात, अनुसूचित जाति ज़िलाध्यक्ष बिरदीचन्द खोरवाल, पूर्व विधायक माणक डाणी, पूर्व सभापति गोविंद पंडित, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सामरिया, पूर्व प्रधान लाल मोहम्मद, मंडल अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, मंडल अध्यक्ष सिकंदर काठात, चिकित्सा प्रकोष्ठ ज़िलाध्यक्ष नरेंद्र काठात, बशीर मोहम्मद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सरदारा काठात, आदम काठात, शकूर काठात, शम्सू काठात, शौकीन काठात, कांग्रेस नेता मेघराज बोहरा, प्रवीण बडोला, अजय मूंदड़ा, जितेंद्र सिंह राजावत, विपिन जावा, पूर्व पार्षद सरस्वती शर्मा, मोहम्मद हारून, लियाकत अली, बन्ना काठात, योगेश सामरिया, अजय खोरवाल, मोहम्मद इकबाल, दीपक सामरिया, मनोज शर्मा, एडवोकेट विजय पारीक, योगेश पंचोली, डाल चंद शर्मा, मोहन लाल भोपलावत, अनिल टाइगर, प्रशांत प्रजापत, भरत काठात, शाबू काठात, मदन मोहन त्रिपाठी, मोहम्मद साजिद, आवेश नागौरी, गोपाल गुरु, राहुल सामरिया, अभिषेक जैन, ओम प्रकाश माली, हीरा काठात, प्रहलाद सेन, यूसुफ खान, जतन गहलोत, दिलीप सोलिवाल, ललित सोनी, फिरोज़ काठात, अनिल बोहरा, छगन कतिरिया, एडवोकेट भंवर महेंद्र सिंह जामोला, महेंद्र सिंगारिया, राजेश व्यास,पुरुषोत्तम सेवानी, विजय तंवर, नवीन पुरोहित, राजेन्द्र अग्रवाल, सन्नी खोरवाल, मदन परसोया, दीपक सिंगारिया, जगदीश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।










