भीलवाड़ा । जिला कलेक्टर को सेवादल जिला कांग्रेस भीलवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने जिंदल शा लिमिटेड को U.I.T के द्वारा की जा रही भूमि आवंटन के खिलाफ आपत्ती लगाकर पुर व आसपास ग्रामीणों को जिंदल से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बता कर आपत्ति दर्ज कराई। पुर के चिकित्सालय को पूर्व कांग्रेस सरकार के द्वारा PHC को CHC भूमि क्रमोनित करने के बाद भी अब तक CHC की सुविधा आम नागरिकों को नहीं मिल रही है जबकि कुल जनसंख्या लगभग 50 से 60 हजार व आसपास के गांव भी लगते हैं रात्रि सुविधा भी नहीं है रात्रि कालीन कोई यहां मिलते ही नहीं है ताला लगा रहता है। पुर के पार्कों की हालत बहुत खराब है कोई देखरेख नहीं होती है व पुर के नालो की सफाई भी नहीं हो रही है बरसात का समय है नालों में पानी भरा रहता है जिससे मच्छर पैदा हो रहे हैं और बीमारियां फैल रही हैं तत्काल ठेकेदारों का पेमेंट रोका जाए । पुर स्थित शिव व्यायामशाला खेल का एक प्रमुख केंद्र है खिलाड़ी ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 9 पदक राष्ट्रीय स्तर पर 60 पदक और राज्य स्तर 80 पदक प्राप्त कर भीलवाड़ा जिले का नाम देश और दुनिया में रोशन किया करीब 100 बच्चे और बच्चियों को रोज कुश्ती कोच कल्याण बिश्नोई के द्वारा निशुल्क कोचिंग दी जाती है लेकिन खिलाड़ियों को शौचालय व आधुनिक जिम नहीं होने के कारण बहुत कठिनाइयों होती है । सदर बाजार से तेलियो की बाड़ी व बस स्टैंड तक बनी नई रोड पर राजकीय चिकित्सालय. राजकीय विद्यालय.प्राइवेट विद्यालय. सब्जी मंडी. बस स्टैंड मंदिर सभी इसी रोड पर है वाहन चालक इस मार्ग अत्यंत तीव्र गति एवं अनियंत्रित चलाते है जन सुरक्षा को देखते हुए गति अवरोधक स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की । सभी समस्याओं को तत्काल प्रभाव से जनता के हित में समाधान किया जाए सेवादल के कार्यकर्ता योगेश सोनी कुंदन शर्मा महावीर व्यास श्यामलाल पाराशर पुलकित ट्रेलर भेरूलाल सेन भंवर बिश्नोई रतन लाल तेली ने ज्ञापन दिया।
