चारा डालते समय पशु ने किया वृद्ध महिला पर हमला, उपचार के दौरान तोड़ा दम

बनेड़ा- एक वृद्ध महिला पशुओं को घास डाल रही थी उसी समय एक पशु ने महिला पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे गंभीर घायल अवस्था में महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लसाडिया ग्राम में एक महिला द्वारा पशुओं को चारा डालते समय अचानक पशु ने उस पर हमला कर दिया इस हमले में वृद्ध महिला लादी देवी पत्नी कान्हा भील उम्र 87 वर्ष गंभीर घायल हो गई। 108 एंबुलेंस को सूचना पर पायलट प्रकाश कुमावत मौके पर पहुंचे और गंभीर घायल महिला को तुरंत बनेड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के बाद रेफर करने पर महात्मा गांधी अस्पताल भीलवाड़ा पहुंचाया गया । जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई ।

ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल

दुर्घटना के बाद गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस कर्मियों द्वारा जब जिला अस्पताल भीलवाड़ा पहुंचाया जाता है तो रास्ते में यातायात व्यवस्थाओं के कारण कई बार मरीज को मौत का सामना करना पड़ता है क्योंकि भीलवाड़ा शहर में ऑटो चालकों तथा अन्य वाहनों द्वारा 108 एंबुलेंस को समय पर रास्ता नहीं दिया जाता है जो की गंभीर घायलों के लिए बहुत ही कीमती समय होता है परंतु एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिलने के कारण कई बार दुर्घटनाग्रस्त मरीज को मौत का सामना करना पड़ता है।