माहेश्वरी समाज के त्रिदिवसीय श्री भक्तमाल कथा महोत्सव का हुआ भावपूर्ण समापन

अनिल जांगिड़

माहेश्वरी समाज, स्मार्ट हलचल।बिजयनगर के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय श्री भक्तमाल कथा प्रवचन का भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। कथा का भावपूर्ण एवं मर्मस्पर्शी वाचन परम पूज्य संत श्री अर्जुन राम जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।कथा के दौरान महाराज श्री ने महान भक्तों मीरा बाई, नाभा जी, शबरी जी सहित अनेक संतों एवं भक्तों के जीवन प्रसंगों का वर्णन करते हुए भक्ति, सेवा एवं सत्संग के महत्व पर गहन व्याख्यान दिए। उनकी मधुर, सरल एवं सुग्राह्य वाणी से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम में बिजयनगर, गुलाबपुरा, हुरड़ा, आगूचा एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सत्संग प्रेमी पहुंचे। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में माहेश्वरी समाज के सदस्यों एवं महिलाओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर श्री कृष्ण गोपाल नवाल, मदन गोपाल बाल्दी, गोपाल लाल जागेटिया, रमेश चंद्र गट्टाणी, रामेश्वर लाल पंडवार, बाबूलाल चौखड़ा, शिव प्रसाद झंवर, धनराज पंडवार, दिनेश कुमार काबरा, गोपी किशन आगीवाल, श्याम आगीवाल, श्याम सुंदर बाल्दी, चिरंजी लाल नवाल, बाबूलाल आगीवाल, शंकरलाल मालू, रामपाल तोषनीवाल, राजेंद्र कुमार सोमानी, गिरधर आगीवाल, बाल मुकुंद जागेटिया, अंतिमा पंडवार, मंगला आगीवाल, पुष्पा झंवर, सुमन आगीवाल, सुमित्रा जागेटिया, स्नेहलता काबरा, मेघा जागेटिया, ऊषा आगीवाल, शांता धूत, सुमन बांगड़, सुनील सोमानी, रामप्रकाश चितलांग्या, रामलक्ष्मण लखोटिया एवं लाड मालू सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
सभी की उपस्थिति, सहयोग एवं सेवा भावना से कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं सानंद संपन्न हुआ।