ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को विधानसभा में उच्च शिक्षा के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में नवीन साइंस, कॉमर्स, आयुर्वेद एवं बीएड कॉलेज खोलने व वन एवं पर्यावरण के माध्यम से मोडिया महादेव, निलिया महादेव मंदिर, मिंडकी महादेव और केलझर महादेव वन क्षेत्र को विकसित करने की मांग रखी।
विधायक आक्या ने सोमवार को सदन में बोलते हुए राजस्थान की भजनलाल सरकार को गत दो वर्ष के कार्यकाल में किये गये कार्यो की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होने सदन में उच्च शिक्षा पर बोलते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय़ में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 6 हजार से अधिक हो गई है जिससे महाविद्यालय की व्यवस्थाओं में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है इसलिए चित्तौड़गढ़ में विज्ञान व वाणिज्य संकाय के लिए अलग से कॉलेज खोले जाये।
विधायक आक्या ने सदन में अरावली पहाड़ी क्षैत्र में किये जा रहे अवैध खनन कार्य पर चिंता जाहीर करते हुए कहा की इससे प्रकृती का संतुलन बिगड़ रहा है। उन्होने सरकार से इसे रोकने की मांग की। विधायक आक्या ने कहा की चित्तौड़गढ़ में सीमेंट व हिन्दुस्तान जिंक जैसे अनेक सयंत्र है जिससे बहुत प्रदुषण हो रहा है, इस प्रदुषण से क्षेत्र का पानी भी दुषित हो रहा है जो मानव व पशुओ के लिए चिंता का विषय है। उन्होने प्रदुषण से निजात दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही कराने की मांग की। विधायक आक्या ने वन एवं पर्यावरण पर बोलते हुए चित्तौड़गढ़ विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले मोडिया महादेव, निलिया महादेव, मिडकी महादेव और केलझर महादेव वन क्षेत्र को इको ट्यूरिज्म में विकसित करने हेतु बजट देने की मांग रखी।










