रेखचन्द्र भारद्वाज
जुरहरा, डीग: स्मार्ट हलचल|भारतीय किसान संघ शाखा जुरहरा एवं जिला पदाधिकारीयों सहित क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को तहसील कार्यालय जुरहरा पर एकत्र होकर तहसीलदार जुरहरा मोहनलाल सियोल को कृषि मंत्री राजस्थान के नाम ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में गत दो वर्षो में अतिवृष्टि से खराब हुई खरीफ की फसल का मुआवजा किसानों को दिलाने की मांग की है। भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष हुकमसिंह यादव ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण वर्ष 2024 एवं 2025 में क्षेत्र में काफी संख्या में खरीफ फसल बर्बाद हो गई थी जिसके मुआवजे की मांग सरकार द्वारा स्वीकृत कर दी गई है लेकिन किसानों को अभी तक भुगतान नही मिला है। सोमवार को किसानों ने एकत्रित होकर कृषि मंत्री राजस्थान सरकार के नाम तहसीलदार जुरहरा को ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाने की मांग की गई है। इस मौके किसान संघ जिला उपाध्यक्ष हुकमसिंह यादव गुरीरा, किसान संघ तहसील जुरहरा अध्यक्ष विद्यासागर साहू, मक्खन जांगिड, प्रेमचंद बामनी, धर्मसिंह गुर्जर, राजवीर गुर्जर पाई, कन्हैया शर्मा, सुन्दरसिंह, मुकुट बिहारी बामनी व दिलशाद ऊंचेडा सहित संघ के पदाधिकारी एवं काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
फोटो-01 तहसील पर ज्ञापन देने के लिए उपस्थित किसान।










