Homeभीलवाड़ामांडलगढ़देवनारायण मंदिर में पंचकुंडीय महायज्ञ, 22 जोड़ों ने दी आहुतियां

देवनारायण मंदिर में पंचकुंडीय महायज्ञ, 22 जोड़ों ने दी आहुतियां

Published on

गेणोली गांव में धार्मिक उल्लास, 24 फरवरी को पूर्णाहूति व प्रसादी वितरण

 

मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल.गेणोली गांव स्थित देवनारायण भगवान मंदिर परिसर में आयोजित पंचकुंडीय महायज्ञ में सोमवार को 22 जोड़ों ने विधि-विधान से आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्रोच्चार के बीच यज्ञशाला में धार्मिक वातावरण बना रहा।पंडित मोनू गौड़ फलासिया ने जानकारी देते हुए बताया कि परंपरा अनुसार श्रद्धालु जोड़े सप्तमी बंधेज का उपवास रखते हैं और देवनारायण मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उपवास खोलते हैं।आचार्य कालू नाथ ने बताया कि इस वर्ष आयोजित पंचकुंडीय महायज्ञ में 22 जोड़ों ने सहभागिता निभाई और यज्ञशाला में आहुतियां अर्पित कर परिवार एवं क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।

मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। ग्रामीणों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आयोजन समिति के अनुसार 24 फरवरी, मंगलवार को दोपहर में प्रसादी वितरण एवं पूर्णाहूति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Latest articles

फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर कृषि मंत्री को भेजा ज्ञापन

रेखचन्द्र भारद्वाज जुरहरा, डीग: स्मार्ट हलचल|भारतीय किसान संघ शाखा जुरहरा एवं जिला पदाधिकारीयों सहित...

विधायक आक्या ने विधानसभा में रखी चित्तौड़गढ़ में नवीन साइंस, कॉमर्स, आयुर्वेद एवं बीएड कॉलेज खोलने मांग

ओम जैन  शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को विधानसभा में उच्च शिक्षा...

ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में ग्राम पंचायत सावा में अधूरे पड़े विकास कार्यों के लिए पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में धरना आयोजित

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावा में कांग्रेस सरकार में स्वीकृत...

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद जौनापुरिया का किया विरोध प्रदर्शन, अहिंसा सर्किल पर जमकर की नारेबाजी

भरत देवड़वाल निवाई। स्मार्ट हलचल|गांव करेडा बुजुर्ग में पूर्व सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया द्वारा अपने निजी...

More like this

फाग गीतों और उमंग के रंगों में रंगा मुरली मनोहर का मंदिर वह बगीची के बालाजी मंदिर पर फाग उत्सव मनाया गया

रमेश चंद्र डाड आकोला |स्मार्ट हलचल|बड़लियास कस्बे में मुरली मनोहर मंदिर वह बगीची के बालाजी...

सिंगोली चारभुजा में रावणा राजपूत समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की बैठक

रमेश चंद्र डाड आकोला|स्मार्ट हलचल|सिंगोली श्याम मंदिर परिसर स्थित रावणा राजपूत धर्मशाला में रविवार को...

सच्चे ईश्वर की शरण प्राप्ति पर जीवन का बेड़ा पार सम्भव:-सन्त ग्यारसीलाल

माण्डलगढ़। स्मार्ट हलचल|उपखण्ड मुख्यालय पर जेल के पीछे निरंकारी कॉलोनी में रात्रि को विशेष...