1400 किमी पीछा कर पुलिस ने हैदराबाद से छुड़ाई नाबालिक

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/ अजमेर/ स्मार्ट हलचल।बडी होकरा से लापता 14 वर्षीय छात्रा को पुष्कर थाना व जिला स्पेशल टीम अजमेर ने हैदराबाद से बरामद किया। थानाधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी ट्रेस से 1400 किमी पीछा कर हैदराबाद से नाबालिग को छुड़ाया। नाबालिग को परिजनों को सौंपा गया। आरोपी इमरान खान पर बीएनएस व जे जे एक्ट में केस दर्ज।

*थाना टीम पुष्कर..* थानाधिकारी विक्रम सिंह, सउनि प्रभु लाल, हेड कानि सीताराम, हेड कानि शक्ति सिंह, कानि धर्मपाल, कानि महराराम..

*जिला स्पेशल टीम अजमेर..*
प्रभारी सउनि शंकर सिंह रावत, हेड कानि रतन सिंह, हेड कानि महिपाल सिंह, कानि मुकेश टांडी, कानि गजेन्द्र मीणा, कानि सुरेश चौधरी थे ।