भरत सिंह कटारिया
ककराना:- स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग सनराइज यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ। जिसमें प्रांत अध्यक्ष डॉ. जिनेश जैन ने घोषणा सत्र में जिलों की घोषणा करते हुए बजावा निवासी नितेश तिवाड़ी को एबीवीपी झुन्झुनू जिले का जिला अध्यक्ष बनाया है। तिवाड़ी पूर्व में प्रांत सोशल मीडिया संयोजक, सह संयोजक, एसएफडी संयोजक, एसएफएस संयोजक, जिला कार्यालय मंत्री, नगर मंत्री एवं कॉलेज इकाई अध्यक्ष जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
